जिन देशों में सूरज नहीं डूबता वहां रमजान के लिए क्या हैं नियम? जानें दुनिया में कहां रखा जाता सबसे लंबा रोजा

जिन देशों में सूरज नहीं डूबता वहां रमजान के लिए क्या हैं नियम? जानें दुनिया में कहां रखा जाता सबसे लंबा रोजा

Longest Ramdan Fast Timing 2024: इस साल 2024 में भारत में 11 मार्च को रमजान का चांद नजर आया, जिसके बाद 12 मार्च की सुबह सहरी के साथ पहला रोजा शुरू हुआ। सऊदी देशों में रमजान का पवित्र महीना अन्य देशों से एक दिन पहले शुरू होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई जगहें ऐसी भी हैं जहां रोजा 17 घंटे तक चलता है। ऐसे में इस बात पर चर्चा शुरू हो जाती है कि दुनिया में कौन सा देश में सबसे लंबा रोजा रख रहा है और कौन सा देश में सबसे छोटा रोजा रख रहा है।

दुनिया भर में कैसे अलग होता है रोजे का टाइम?

रमज़ान के दौरान रोज़े की अवधि स्थान और समय के अनुसार अलग-अलग होती है। मानचित्र पर पाए जाने वाले भूमध्य रेखा के पास के देशों में उपवास की अवधि अक्सर कम होती है, क्योंकि सूर्य की अवधि पूरे वर्ष स्थिर रहती है। भूमध्य रेखा से दूर उत्तरी और दक्षिणी अक्षांशों में स्थित देशों में उपवास की अवधि लंबी होती है। इन देशों में दिन के उजाले की लंबाई मौसम के आधार पर भिन्न-भिन्न होती है।

जिन देशों में नहीं डूबता सूरज?

दुनिया के उत्तरी हिस्से में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां कुछ खास दिनों में सूरज 24घंटे दिखाई देता है। ऐसे देशों के लोग मक्का, सऊदी अरब या निकटतम मुस्लिम देशों के टाइम टेबल के हिसाब से रोजा खोलते हैं।

भारत में कितने घंटे का रोजा?

एशियाई देशों की तो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, और इंडोनेशिया में रोजे की अवधि 14घंटे की रही। भारत में पहला रोजा 12मार्च की सुबह को 5बजकर 15मिनट पर रखा गया। इफ्तारी की 6बजकर 25मिनट पर हुई।

दुनिया का सबसे लंबा रोजा

दुनिया के दक्षिणी देशों में रहने वाले मुसलमान करीब 12घंटे का रोजा रखते हैं, जबकि उत्तरी देशों में लगभग 17घंटे से ज्यादा का रोजा होता है। आइसलैंड ही एक ऐसा देश है जहां साल 2019में 22घंटे का रोजा रखा गया था।

साल 2024में दुनिया में सबसे लंबे रोजे की बात की जाए तो ग्रीनलैंड में 16घंटे, 52मिनट, आइसलैंड में 16घंटे, 25मिनट और फिनलैंड में 16घंटे, 9मिनट का रोजा रखा गया। यहां रहने वाले मुसलमान लगभग 17घंटे तक रोजा रखते हैं। आइसलैंड में दिन के मुकाबले रात छोटी होती है। इस देश में दिन 18घंटे और रात 6घंटे की होती है। इसके बाद सबसे लंबे रोजे की लिस्ट में फिनलैंड, स्कॉटलैंड, कनाडा आता है। इन देशों में भी रमजान की अवधि 16से 17घंटे के बीच रहती है।

दुनिया का सबसे छोटा रोजा

दुनिया में सबसे छोटे रोजे न्यूजीलैंड, चिली और अर्जेंटीना, क़तर, यूएई, सूडान आदि देशों में रखा जाता है। इन देशों में रोजा करीब 12 घंटे का होता है। न्यूजीलैंड में 12 घंटे, 42 मिनट का रोजा रखा गया।

Leave a comment