Search KhabarFast

Press ESC to close

Holashtak 2026: होली से पहले शुरु होने वाले हैं अशुभ दिन, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं?

Holashtak 2026: होली से पहले शुरु होने वाले हैं अशुभ दिन, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं?

Holashtak Dates 2026: होली का त्योहार आने वाला है, लेकिन इससे ठीक पहले होलाष्टक की अवधि शुरू हो रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी से होलाष्टक शुरू होता है और होलिका दहन तक चलता है। साल 2026में होलाष्टक मंगलवार 24फरवरी से शुरू होकर अगले मंगलवार 3मार्च तक चलेगा। इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को अशुभ प्रभाव वाला माना जाता है, इसलिए ऐसे में शुभ और मांगलिक कार्य टालने की सलाह दी जाती है। होलिका दहन 3मार्च को प्रदोष काल में होगा, तो वहीं, रंग वाली होली 4मार्च को मनाई जाएगी।

होलाष्टक की यह 8दिनों की अवधि आध्यात्मिक रूप से संवेदनशील मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय कोई नया या बड़ा कार्य शुरू नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय पुराने काम निपटाने, साधना करने और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए उपयुक्त है।

होलाष्टक में क्या करें? 

1. भगवान विष्णु या होलिका की पूजा करें, रामायण या भगवद्गीता का पाठ करें

2. दान-पुण्य बढ़ाएं, गरीबों को भोजन या कपड़े दें

3. घर में साफ-सफाई रखें, नमक और तेल का कम इस्तेमाल करें

4. ध्यान, योग, मंत्र जाप या हनुमान चालीसा का पाठ करें

5. परिवार के साथ समय बिताएं, पुराने विवाद सुलझाएं

6. नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक रहें

होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए?

1. शादी-ब्याह, सगाई, रोका या विवाह संबंधी कोई कार्य

2. गृह प्रवेश, भूमि पूजन, नई संपत्ति या वाहन खरीदना

3. मुंडन संस्कार, नामकरण, जनेऊ या अन्य 16संस्कारों में से कोई

4. नया व्यवसाय शुरू करना, बड़ा निवेश या महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर

5. नई नौकरी जॉइन करना या लंबी यात्रा पर निकलना

6. निर्माण कार्य की शुरुआत या कोई मांगलिक कार्य

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 20 अप्रैल सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

Horoscope Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: इन 5 रोशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा, रूके हुए काम होंगे पूरे

Horoscope Today Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: 19 अप्रैल 2026 का राशिफल,  राशिफल का हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव होता है। कुंडली में राशियों और उनके सितारों पर ही हमारा आने वाला कल और बीता हुआ कल निर्भर करता है। अगर आप अपने जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानना चाहते हैं तो 19 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ना होगा। जिसके बाद ही आप अपने किस्मत के सितारे के बारे में जान सकेंगे. बता दें कि हम आपको राशिफल के माध्यम से 12 राशियों रोजगार, नौकरी, सुख-दुख, घर मानसिक तनाव और इनकम के बारे में भी बताएंगे। बुधवार के दिन ग्रह नक्षत्र के कारण इन पांच राशियों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। इन राशियों के जातकों के जीवन में काफी वृद्धि होगी।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दौरान क्या करें-क्या नहीं; रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान

Akshaya Tritiya Timing: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को 'अक्षय' अर्थात कभी न घटने वाला कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए शुभ कार्य, दान, पूजा और निवेश सदैव फल देते हैं और बढ़ते रहते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें