
Ranveer Singh: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह के एक्टिंग का जादू हर किसी के सिर चढ़ कर बोलता है। अभिनेता बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर अपना जलवा बिखेरने के बादहॉलीवुड के लोगों को अपनी एक्टिंग का कायल बनाने की तैयारी में हैं। दरअसल, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर के साथ साइन किया हैं।
खबर के मुताबिक वैश्विक स्तर पर रणवीर का प्रतिनिधित्व WME की ओर से किया जाएगा। भारत का कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क भी उनको रिप्रजेंट करता रहेगा। WME एक विदेशी कंपनी है हॉलीवुड के बड़े सितारों को मैनेज करती है। कथित तौर पर, WME बेन एफ्लेक, ह्यूग जैकमैन, मिशेल विलियम्स, क्रिश्चियन बेल, मैट डेमन और अन्य जैसे हॉलीवुड सेलेब्स का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा रणवीर सिंह अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने NBA समेत कई ब्रैंड्स के साथ पार्टनरशिप की है। हाल ही में, रणवीर को न्यूयॉर्क शहर में टिफ़नी के फ्लैगशिप स्टोर के लॉन्च में भाग लेते हुए देखा गया था। उस कार्यक्रम में फ्लोरेंस पुघ और बीटीएस के गायक जिमिन जैसे सेलेब्स ने भी भाग लिया।
रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले ही हॉलीवुड में कदम रख चुकीं हैं। दीपिका अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति से देश का नाम रोशन कर रहीं हैं। उन्होंने 2021 में हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी ICM के साथ करार किया था। हाल ही में, उन्ह ऑस्कर समारोह में भाग लेते देखा गया था। जहां उन्होने आरआरआर से नाटू नाटू गाने के लिए कलाकारों को स्टेज पर बुलाया था।
Leave a comment