
Raksha Bandhan 2023:रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन का त्योहार होता है। राखी के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनके लंबे आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो भाईयों को अपनी बहनों को उपहार में नहीं चाहिए। ऐसा करने से भाई- बहन के रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है।
काले रंग के कपड़े
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर बहनों के लिए उपहार लेते समय कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे जैसे राखी के त्योहार पर बहनों को काले रंग के कपड़े, पर्स गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। हिंदू धर्म में काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के कपड़े उपहार में देने पर रिश्तों में तनाव बढ़ता है।
नहीं देनी चाहिए घड़ी
रक्षाबंधन पर घड़ी भी उपहार में नहीं देनी चाहिए। वास्तु के अनुसार घड़ी उपहरा में देना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घड़ी से व्यक्ति का अच्छा बुरा समय जुड़ा है। अगर समय अच्छा चल रहा है तो आपका अच्छा समय सामने वाले को मिल जाएगा और अगर बुरा समय चल रहा है तो उनका बुरा समय आ जाएगा।
जूते-चप्पल देना होता है अशुभ
इसके साथ ही हिंदू धर्म में जूते-चप्पल उपहार में देना अशुभ माना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफे में सैंडल, जूते नहीं देने चाहिए। इस दिन उपहार में शीशा, फोटो फ्रेम, नुकीली या धारदार चीजें नहीं देनी चाहिए। इससे रिश्ते बिगड़ जाते हैं।
नहीं देने चाहिए रुमाल
रक्षाबंधन पर रुमाल भी उपहार में नहीं देने चाहिए। वास्तु में माना जाता है कि रुमाल कष्ट लाता है।ऐसे में आप भी रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को रुमाल, स्कार्फ आदि गिफ्ट करने से बचना चाहिए।
देने चाहिए ये उपहार
वहीं रक्षाबंधन पर बहनों को कपड़े और गहने देना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को उपहार में शिक्षा की सामग्री, जैसे कोई डायरी, पैन, मोबाइल या लैपटॉप आदि चीजें दे सकते हैं। ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है। ऐसे में शिक्षा से संबंधित चीजें देना शुभ रहेगा।
Leave a comment