Bigg Boss OTT 2 में नजर आ सकते हैं लोकप्रिय जोधा अकबर शो के ये कलाकार, हुआ खुलासा

Bigg Boss OTT 2 में नजर आ सकते हैं लोकप्रिय जोधा अकबर शो के ये कलाकार, हुआ खुलासा

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस टीवी का ऐसा शो जो जिसका आने से पहले बहुत ही बज बना रहता है। ये शो टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है। शो की लोकप्रियता का ये असर है कि अब तक शो के 16 सीजन आ चुके हैं। वहीं बिग बॉस के ओटीटी वर्जन का भी जादू कायम है 2021 में बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन आया था अब जल्द शो का दूसरा सीजन आने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 के आने से पहले शो में कंटेस्टेंट को लेकर हर रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है। और अलग अलग सेलेब्स के शो में जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। अब इन अटकलों में एक और नाम जुड़ गया है।

मेकर्स और एक्टर के बीच चल रही बातचीत

 टेली चक्कर के मुताबिक, टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर रजत टोकस इस शो में आ सकते हैं। खबरें हैं कि रजत को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स और रजत के बीच में बातचीत चल रही है। हालांकि,अभी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है। बताते चलें, पिछले सीजन के लिए भी मेकर्स ने रजत को अप्रोच किया था। लेकिन उस वक्त बात बन नहीं पाई थी।

रिलीज किया गया था प्रोमो

2021में बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन वूट पर आया था। इस सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। शो में दिव्या अग्रवाल विनर बनी थीं।वहीं अब दूसरे सीजन को सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। जिसका हाल ही के दिनों में प्रोमो रिलीज किया गया था। साथ ही साथ बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रसारण वूट पर ना होकर जिओ सिनेमा पर होगा।

Leave a comment