Search KhabarFast

Press ESC to close

सिरफिरे आशिक का जुनून हैवानियत में बदला, लड़की ने नहीं किया प्यार का इजहार तो उतारा मौत के घाट

सिरफिरे आशिक का जुनून हैवानियत में बदला, लड़की ने नहीं किया प्यार का इजहार तो उतारा मौत के घाट

Rajasthan Crime News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बता दें कि सिरफिरे आशिक ने युवती को आई लव यू कहने के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया, तो उसका जुनून खौफनाक हैवानियत में बदल गया। इस वारदात के बाद सिरफिरे आशिक ने खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रास्ते में रोक कर करता था परेशान

झुंझुनूं जिले के मण्ड्रैला थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती के साथ ये खौफनाक घटना घटी है। उसके परिजनों द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि पड़ोस में रहने वाला प्रमोद कई दिनों से उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। वह उससे बार-बार "आई लव यू" कहने की जिद करता रहता था। एक दिन जब पीड़िता को रोककर उसने ऐसा करने के लिए कहा, तो उसने साफ इंकार कर दिया।

घर पर आकर किया परेशान

इसके बाद उसने जो किया, उससे पूरा इलाका दहल गया। 5 अगस्त को युवती अपने घर में अकेली थी। उसकी मां शहर गई हुई थी और पिता खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रमोद घर पर आ धमका और उसे परेशान करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। कुछ देर बाद जब पीड़िता खेत में चारा लेने गई, लौटते समय आरोपी ने उसका पीछा किया और रास्ते में अचानक चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस हमले में युवती की मौत हो गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: उस्मानपुर खादर में लॉरेंस बिश्नोई-राशिद गैंग के 2 शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल

Usmanpur Khadar encounter: उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के दिन भजनपुरा में बदमाशों ने एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

Delhi News: आस्था कुंज गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ाई

Aastha Kunj gang-rape case: साकेत अदालत ने गुरुवार को आस्था कुंज पार्क सामूहिक बलात्कार मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों, हेमंत, मुकेश और आसिफ को पीओसीएसओ (संभावित संपर्क आदेश) के तहत गिरफ्तार किया था। विशेष POCSO न्यायाधीश स्वाति शर्मा ने न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

6 साल की बेटी से हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को लेकर कर दी ऐसी मांग! जानकर रह जाएंगे हैरान

Crime News: तेलंगाना में रामोजी फिल्म सिटी के एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर उसकी पत्नी ने अधिकारियों से शिकायत की है। पत्नी ने अपने पति को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और इसी वजह से उनका अपनी पत्नी और छह साल की बेटी के साथ अक्सर विवाद होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast