
R. Madhavan : आर माधवन बॉलीवुड का ऐसा सितारा जिसने अपनी अलग ही पहचान बनाई है।उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए हैं। वो 'रहना है तेरे दिल में' मूवी में दीया मिर्जा के साथ नज़र आए, और उस जमाने में लड़कियों का नेशनल क्रश बन गए थे।अभिनेता ने वर्षों से अपने लिए एक अनूठी विरासत बनाई है।कल अभिनेता 53वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 1 जून, 1970 को उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ था। आर माधवन मूल रूप से एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ था, जो उस समय अविभाजित बिहार का हिस्सा था। यहीं पर उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी पूरी की। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको मैडी से जुड़े उन रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे जो शायद ही आपको पता हो।
माधवन सेना में भर्ती होना चाहते थे
अपने कॉलेज के वर्षों के दौरान, माधवन पढ़ाई के अतिरिक्त सैन्य प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से शामिल हो गए थे। उन्होंने महाराष्ट्र में एनसीसी कैडेटों का नेतृत्व किया और आगे के प्रशिक्षण के लिए इंग्लैंड की यात्रा की। हालांकि, वह छह महीने की आयु कट-ऑफ से चूक गए और बाद में कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थ रहे।
वह एक शौकीन गोल्फर हैं
आर माधवन नें सिर्फ फिल्मों में ही नहीं अपनी प्रतिभा दिखाई है बल्कि एक्टर काफी अच्छे गोल्फर भी हैं। बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता इस खेल में अद्भुत हैं। उन्होंने 2017 में नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था।
माधवन ने की है 7 भाषाओं में फिल्में
माधवन ने 7 भाषाओं की फिल्में की है , जिनमें तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मलय और मलयालम शामिल हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी भाषाओं में शानदार परफॉर्मेंस दें। जो की उन्होंने दी भी है।
PETA एसोसिएशन ने चुना 'सबसे क्यूट पुरुष शाकाहारी'
माधवन एक शाकाहारी हैं और उन्हें 2006 के एक सर्वेक्षण में PETA द्वारा 'सबसे क्यूट पुरुष शाकाहारी' के रूप में चुना गया था। हालांकि, वह हमेशा से पशु अधिकारों के लिए बात करते रहें हैं। मैडी अपनी फिल्म में डेब्यू के ठीक बाद पेटा में शामिल हो गए थे। माधवन और उनका परिवार PETA के अधिकतर कामों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है।
Leave a comment