Sidhu Moosewala murder case: पंजाबी सिंगर की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या, पंजाब सरकार पर उठे सवाल

Sidhu Moosewala murder case: पंजाबी सिंगर की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या, पंजाब सरकार पर उठे सवाल

नई दिल्ली: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला से सिक्योरिटी वापस ली थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। खुलेआम एक मशहूर सिंगर के मर्डर ने सबको खौफ में डाल दिया है।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात बदमाशों ने घेरकर गोली मारी है। बदमाशों ने सिद्धू की कार पर कम से कम 20 से ज्यादा गोलिया बरसाई है। जिसमें से कुछ सिद्धू को लगी। सिंगर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हत्या के बाद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें खून से लथपथ सिद्धू मूसेवाला गाड़ी में नजर आ रहे हैं। और गाड़ी पर चारों ओर गोलियों के निशान है। 

वीडियो में देखकर कहा जा सकता है कि सिद्धू मूसेवाला पर प्लानिंग के साथ अटैक किया गया है। और हमलावर किसी भी कीमत पर सिद्धू मूसेवाला को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे।

Leave a comment