Hoshiarpur Crime: नहर किनारे दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Hoshiarpur Crime: नहर किनारे दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Hoshiarpur Crime: पंजाब के होशियारपुर में एक नहर के पास दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई। एक शव पुरुष का है। तो वहीं दूसरा शव महिला का है।

हलका मुकेरियां के गांव रैली के पावर हाउस नंबर-3 में आज नहर में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया।  जिनमें एक लड़के का और एक लड़की का। जानकारी देते हुए थाना हाजीपुर के एसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नहर में एक लड़का और लड़की का शव पड़ा हुआ है और मौके पर पहुंचने पर दोनों के शव नहर से बरामद किये गये, जिसमें एक युवक भी शामिल है। मृत पाए गए।

शवों की नहीं हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, एक पुरुष की उम्र लगभग 30 वर्ष और एक महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसलिए उनके शवों को पहचान के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Leave a comment