मालदीव में चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू को मिली बड़ी जीत, 93 में से 66 सीटों पर किया कब्जा

मालदीव में चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू को मिली बड़ी जीत, 93 में से 66 सीटों पर किया कब्जा

Maldives Election: रविवार को मालदीव में हुए संसदीय चुनाव में 60 से अधिक सीट पर जीत दर्ज कर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। यह चुनाव राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मालदीव में जिनकी नीतियों पर प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे भारत और चीन की नजर रहती है। खबर के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 20वीं पीपुल्स मजलिस के लिए मतदान हुआ। अधिकारियों ने मतदान खत्म होते ही देश भर में मतपेटियों को सील कर दिया और मतगणना शुरू कर दी थी.

मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग की तकफ से जानकारी के मुताबिक, 2 लाख 7 हजार 693 लोगों ने शाम 5:00 बजे तक मतदान किया। इसके अनुसार, 72.96 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 1 लाख 4 हजार 826 पुरुष और 1 लाख 2 हजार 867 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 2 लाख 84 हजार 663 लोग पात्र थे।

93 में से 66 सीटों पर किया कब्जा

शुरुआती नतीजों के अनुसार, बताया गया कि नेतृत्व वाली PNC ने 93 सदस्यीय पीपुल्स मजलिस में 60 से ज्यादा सीट हासिल कीं, जो करिब दो-तिहाई बहुमत है। रुझानों के अनुसार, मुइज्जू के नेतृत्व वाली PNC को 67 सीट मिलीं। वहीं, MDP को12 सीट मिलीं और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 सीट हासिल की। अन्य दलों के खाते में बाकी सीट गईं।

मुइज्जू के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण

यह चुनाव चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि चुनाव से कुछ दिन पहले, 2018 से विपक्षी दलों ने उनके भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लीक होने के बाद राष्ट्रपति के खिलाफ जांच और महाभियोग चलाए जाने की मांग की थी। हालांकि इस आरोप को मुइज्जू ने खारिज कर दिया। इसके अलावा मुइज्जू ने जब से पद संभाला है, उनके तीन नामितों को सांसदों ने कैबिनेट में शामिल करने पर रोक लगा दी है।

Leave a comment