प्रियंका-राहुल में 36 का आंकड़ा! केंद्रीय मंत्री का दावा- लड़ाई होने के बाद विदेश गए राहुल

प्रियंका-राहुल में 36 का आंकड़ा! केंद्रीय मंत्री का दावा- लड़ाई होने के बाद विदेश गए राहुल

Claims About Rahul-Priyanka: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी इस वक्त जर्मनी दौरे पर गए हुए हैं। इसी बीच खबरें जो निकलर आई हैं, वह चौंकाने वाली है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच विवाद होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी परिवार से झगड़ा कर विदेश गए हैं। फिलहाल इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एक चैनल से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि दोनों गांधी में लड़ाई चल रही है। बड़ी भारी लड़ाई चल रही है। जो मुझे पता है, सदन में दो-तीन भाषण दिए गए हैं, उसे भी लोगों ने प्रियंका गांधी का जो भाषण है, उसकी तुलना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी परिवार और पार्टी से लड़कर यहां से चले गए हैं। उनकी पार्टी और फैमिली में जो प्रोब्लम है। इसलिए राहुल गांधी छोड़कर चले गए हैं।

क्या बोले रवनीत बिट्टू

जी राम जी बिल पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि उनके पास लोग हैं प्रदर्शन करने के लिए? उनको महात्मा गांधी से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जो उनका गांधी है, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी उनको उस गांधी से दिक्कत है कि वो कहां जा रहा है।

पहले भी लगाए गए आरोप  

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा था कि टीम प्रियंका बनाम टीम राहुल खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस की आंतरिक कलह अब बाहर आ गई है। उन्होंने कहा था कि ओडिशा से वरिष्ठ नेता ने सोनिया गांधी को लिखा की खड़गे हटाओ, प्रियंका लाओ। साथ ही प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए।

Leave a comment