ब्रह्म सरोवर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,गीता जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ ।

ब्रह्म सरोवर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ  कोविंद,गीता जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ ।

धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के चलते महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ब्रह्म सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने धर्मनगरी पहुंचने के बाद सबसे पहले ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल से किया आचमन स्नान किया। जिसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाई और ब्रह्मसरोवर पर चल रहे श्रीमद्भागवत गीता पूजन व गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुआ। जहां   मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को आने पर एयरफोर्स के अधिकारियों ने सलामी दी। जिसके बाद राष्ट्रपति अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया की बेटी की शादी में शामिल हुए। वहां कटारिया की बेटी को आशीर्वाद देने के बाद कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। 

Leave a comment