Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम किसान सम्मान निधि...इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि...इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आती है, जिसका उद्देश्य होता है उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना। इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि, जो बीते कुछ सालों में किसानों के लिए बड़ी मदद साबित हुई। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6 हजार रुपये मिलते है। इसके लिए अब तक 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। वहीं अब 21वीं किस्त को लेकर भी अपडेट सामने आ चुका है।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को किसानों के खाते में 21वीं किस्त भेजी जाएगी। लेकिन ये किस्त हर किसान को नहीं मिल पाएगी। कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पैसा अटक सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आप इस लिस्ट में तो शामिल नहीं। इसके लिए आप अपना स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं।

किस्त अटकने के क्या हैं कारण?

सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त को लेकर जानकारी जारी कर दी गई है। 2 दिन बाद यानी 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी की जाएगी। बता दें जिन किसानों ने अब तक अपनी eKYC पूरी नहीं करवाई। उन्हें किस्त नहीं मिलेगी। तो वहीं भू-सत्यापन अधूरा है तो भी किस्त रुक जाती है। इसके अलावा बैंक खातों में गलत डिटेल, IFSC कोड में गलती, नाम की स्पेलिंग गलत होना या आधार नंबर गलत दर्ज है तो भी किस्त अटक जाएगी।

कैसे चेक करें स्टेटस?

पीएम किसान योजना से जुड़े किसान खुद घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां होमपेज पर Know Your Status का ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे दो जानकारियां मांगी जाएंगी।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड आधार नंबर। इनमें से जिसे भी आपने आवेदन के समय दिया था उसे दर्ज करें। इसके बाद नीचे दिख रहे Get Data पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर आपका पूरा स्टेटस दिखाई देगा। इसमें पिछली किस्तें कब आईं, अगली किस्त का स्टेटस क्या है ये दिखाई देगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast