
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक राहत वाली खबर सामने आई है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 2,021 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में 182 रुपये की कमी की कमी की गई है। इसके साथ ही मुंबई में 190 रुपए की कमी की गई है। साथ ही चेन्नई में 187 रुपए की कटौती की गई है। परिवर्तित दरें आज सुबह से लागू हो गई हैं।
इसके साथ ही घेरलू सिलेंडर के दामों में कोई कटौती नहीं की गई है। आज आम आदमी को सबसे अधिक बोझ पेट्रोल डीजल के अलावा घर की रसोई संभालने में पड़ रहा है। ऐसे में लग रहा था कि जुलाई की शुरुआत एलपीजी की दरों में बढ़ोतरी के साथ होगी लेकिन कंपनियों ने आज सुबह जब रेट जारी किए तो घर की रसोई को बढ़ोतरी से दूर रखा। राहत की बात यह रही की पिछले कई महीनों से लगातार महंगा होता जा रहा कमर्शियल सिलेंडर कुछ सस्ता हुआ है। इस पहले जून के महीने में सिलेंडर सस्ता हुआ था।
इससे पहले एक जून को भी गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। तब कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये प्रति सिलेंडर घटाई थी। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2219 रुपये हो गई थी।
Leave a comment