रमिता जिंदल को एयर राइफल फाइनल में मिली सातवीं पोजीशन, अर्जुन बाबुता भी आज दिखाएंगे अपने खेल का जलवा

रमिता जिंदल को एयर राइफल फाइनल में मिली सातवीं पोजीशन, अर्जुन बाबुता भी आज दिखाएंगे अपने खेल का जलवा

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल सकता है। आज भी भारत को मैडम मिलने की उम्मीद है। रमिता जिंदल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में भाग लिया, जहां वह सातवें स्थान पर रहीं।रमिता ने कुल 145.3 अंक हासिल किये हैं। अब अर्जुन बाबुता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में अपनी चुनौती पेश करने आएंगे। फाइनल 29 जुलाई को अर्जुन बाबुता ही खेलेंगे।

बता दें कि रमिता की शुरूआत धीमी रही और छठी र अंतिम सीरीज तक वो शीर्ष आठ मे शामिल नहीं थी, लेकिन उन्होंने आखिरी में कुछ शानदार निशाने लगाकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। तीन साल पहले तोक्यो ओलिंपिक में 16वें स्थान पर रहने वाली अनुभवी इलावेनिल क्वालिफिकेशन में अधिकांश समय पांचवें स्थान पर थी लेकिन आखइरी सीरीज में 103.8 की खराब स्कोर के कारण 24 साल की यह जूनियर विश्व चैंपियन पांचवें से 10वें स्थान पर खिसक गई है।

इस तरह हुई फाइलन में जगह पक्की

गौरतलब है कि नई दिल्ली और भोपाल में ओलिंपिक चयन ट्रायल के दौरान विश्व रिकॉर्ड से 0.1 अधिक 636.4 अंक हासिल करने वाली रमिता की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने शुरूआत सीरीज में 104.6 का स्कोर किया। उन्होंने इसके बाद 106.1, 104.9,105.3 और 105.7 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह पक्की की है।

शूटिंग में भारत के पदकवीर (ओलंपिक)

1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़

रजत पदक: एथेंस (2004)

2. अभिनव बिंद्रा

स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008)

3. गगन नारंग

कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012)

4. विजय कुमार

रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012)

5. मनु भाकर

कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)

Leave a comment