इतिहास में पहली बार ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में किया जाएगा खास बदलाव, खेल शुरू होने से पहले नदी में किया जाएगा ये काम

इतिहास में पहली बार ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में किया जाएगा खास बदलाव, खेल शुरू होने से पहले नदी में किया जाएगा ये काम

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony:  ओलंपिक का 33 वां एडिशन आज यानी 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार ओलंपिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जा रहा है। इस बार का ओलंपिक 2024 कई मायनों में खास है क्योंकि 100 साल बाद ओलंपिक का आयोजन एक बार फिर से पेरिस में होने जा रहा है। वहीं करीब 10,500 एथलीट्स ने इस खेल में भाग लिया है। जिसमें सभी 32 खेलों के 329 इवेंट्स में अपना दमखम दिखाएंगे।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी भी एक ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है। हर बार आपने ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी को स्टेडियम में होते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार यह ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि पेरिस शहर के बीच से गुजरने वाली सीन नदी में आयोजित की जाएगी। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पल माना जाता रहा है। इसके लिए पहले 6 किलोमीटर लंबी नदी को एक स्टेज की तरह सजाया जाएगा। तकरिबन 100 बोट्स पर दस हजार से ज्यादा खिलाड़ी आएंगे और 80 बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि किनारे पर खड़े 3 लाख से ज्यादा लोग और दुनियाभर के टीवी दर्शक इस शो का लुत्फ उठा सकते है। इस शो में 3 हजार कलाकार परफॉर्म करेंगे और 120 देशों के नेता मौजूद रहेंगे।

कौन होंगे भारत के ध्वजवाहक?

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक्स में भारत ने 117 एथलीटों का दल भेजा है। इसमें भारत को 2 बार जीत दिलाने वाली विजेता पीवी सिंधु और 2020 टोक्यों ओलंपिक्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा भी शामिल है। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस के अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कमल को भारत का ध्वजवाहक बनाया गया है। ये दोनों एथलीट हाथ में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

Leave a comment