Abdul Rehman Makki: मुंबई हमले का आरोपी अब्दुल रहमान मक्की की मौत, आतंकी हाफिज सईद का था रिश्तेदार

Abdul Rehman Makki: मुंबई हमले का आरोपी अब्दुल रहमान मक्की की मौत, आतंकी हाफिज सईद का था रिश्तेदार

Abdul Makki Died: पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की का हार्ट अटैक की वजह से लाहौर में मौत हो गई। बता दें कि अब्दुल रहमान मक्की मुंबई के 26/11 हमले का गुनहगार अब्दुल रहमान मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार है। अमेरिका ने उसे ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आंतकी घोषित कर दिया था। भारत में वो वॉन्टेड था। अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा के टेरर फंडिग का काम देखता था। ग्लोबल आंतकी घोषित होने के बाद उसकी सारी संपति फ्रीज कर दी गई थी। साथ ही यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हथियारों पर भी बैन लगा दिया था।

क्या करता था अब्दुल रहमान मक्की

अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक विंग का नेतृत्व करता था। इसके साथ ही वह जमात उद-दावा का मुखिया भी था। साथ ही लश्कर के फॉरेन रिलेशन डिपार्टमेंट का हेड रहा। अब्दुल रहमान मक्की की भारत में बड़े आतंकी हमलों में उसकी सीधी भूमिका मानी जाती थी।

दिल का दौरा पड़ने हुई मौत

जेयूडी के एक अधिकारी ने बताया कि मक्की को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली। जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद के रिश्तेदार मक्की को आतंकवाद रोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। मक्की जेयूडी का उप प्रमुख था और आतंकवाद के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई।

Leave a comment