Search KhabarFast

Press ESC to close

Padmini Ekadashi: कब रखा जाएगा पद्मिनी एकादशी व्रत? जानिए पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Padmini Ekadashi: कब रखा जाएगा पद्मिनी एकादशी व्रत? जानिए पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Padmini Ekadashi: अधिक मास की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान आने वाले सभी व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व माना जाता है। अधिक मास में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी को बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी हर तीन साल में केवल एक बार आती है, क्योंकि यह सिर्फ पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास में ही पड़ती है। यही कारण है कि इसे दुर्लभ एकादशी भी कहा जाता है।

पद्मिनी एकादशी की क्या है तिथि

साल 2026 में पद्मिनी एकादशी 27 मई को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि की शुरुआत 26 मई सुबह 5 बजकर 10 मिनट से होगी और इसका समापन 27 मई सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा। व्रत का पारण 28 मई की सुबह किया जाएगा।

किस के लिए हो सकता है लाभकारी ये दिन

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख-समृद्धि, धन-वैभव और संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन किया गया दान कई हजार गुना फल देता है। पंडितों के अनुसार पद्मिनी एकादशी का व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है, जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं। इस दिन सच्चे मन से पूजा और व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होने का विश्वास है।

दान का होता है विशेष महत्व

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और घर के मंदिर की साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके बाद पूजा की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। गंगाजल से अभिषेक करने के बाद भगवान को पीले फल और माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। पद्मिनी एकादशी पर दान का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को चावल, दाल, आटा, घी, फल और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मन और वाणी को शुद्ध रखना चाहिए। किसी से विवाद नहीं करना चाहिए और सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। साथ ही पूजा में तुलसी दल का प्रयोग करना बेहद शुभ माना गया है।

Also read: गर्मी से राहत चाहिए? मई में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये स्नो वाली जगहें; आज ही करें ट्रिप प्लान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 23 May 2026, Kal Ka Rashifal: मेष समेत इन राशियों को मिलेगा शनि देव का आशीर्वाद, करियर में होगा बड़ा फायदा; यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 23 May 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 23 मई 2026 शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

नौतपा की भीषण गर्मी में घर को ठंडा रखेंगे ये 3 पौधे, वास्तु के अनुसार दूर होंगे सभी दोष

नौतपा की शुरुआत होते ही उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर तेजी से बढ़ गया है। तेज धूप और लू से लोग परेशान हैं। ऐसे में जहां लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast