
OSCAR AWARDS 2023: अमेरिका में हो रहे ऑस्कर अवॉर्ड शो में कार्तिकी गोंसालविज़ और गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ने अपना परचम लहरा दिया है और 'द एलाफेंट व्हिस्परर्स' डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी की बात करें तो यह दिल छू लेने वाली और इमोशन्स से भरी है। अब इस डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर इतिहास बना लिया है। भारत के लिए यह बड़ा दिन है। 'द एलीफेंट व्हिस्परर' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज़ ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच बंधन की बात करती है।
ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत मोंगा की प्रतिक्रिया
गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने के बाद अपना पहली प्रतीक्रिया दी है। गुनीत मोंगा ने ऑस्कर अवॉर्ड हाथ में लेते हुए फोटो शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'आज की रात ऐतिहासिक है। क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना. मेरे प्यारे पति सनी. हैप्पी 3मंथ एनिवर्सरी। इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को...
'द एलाफेंट व्हिस्परर्स'की कहानी
इस शॉर्ट फिल्म की कहानी यह है की साउथ के कपल बोम्मन और बेली और रघु नाम के बेबी एलिफेंट के आस-पास घूमती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक कपल एक अनाथ बेबी हाथी की देखभाल करने के लिए अपना जीवन न्योछावर करते हैं, एक परिवार बनाते हैं। इस फिल्म को बनाने के लिये कार्तिकी गोंसालविज़ को लगभग 5 साल लगे है।
Leave a comment