अब ट्विटर का ये फीचर इस्तेमाल करने के देने होगें पैसे,कंपनी ने की घोषणा

अब ट्विटर का ये फीचर इस्तेमाल करने के देने होगें पैसे,कंपनी ने की घोषणा

Tweet Deck: ट्विटर में आए दिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।अब एक और बदलाव किया गया है। दरअसल,अब अब ट्विटर के खास फीचर ट्वीटडेक इस्तेमाल करने वाले यूजर्सको अपना अकाउंट वैरिफाई करवाना होगा उसके बाद ही अब वो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने 30 दिन का समय दिया है। 

सोशल मीडिया कंपनी ने 3 जुलाई को एक ट्वीट में कहा कि ट्वीटडेक का उपयोग करने के लिए ट्विटर उपयोगकर्ताओं को जल्द ही वैरिफाई करने की आवश्यकता होगी। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव 30 दिनों में प्रभावी होगा। इसके साथ ही ट्विटर ने कहा है कि वह नए फीचर्स के साथ ट्वीटडेक के एडवांस वर्जन पेश करने जा रहा है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि ट्विटर ट्वीटडेक के नए और पुराने दोनों वर्जन के लिए उपयोगकर्ताओं से शुल्क लेगा या नहीं। 

बताते चलें, ट्वीटडेक ट्विटर का एक खास फीचर है, जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मीडिया कंपनी और सोशल मीडिया मैनेजर्स द्वारा किया जाता है। इसमें यूजर्स को एक ही स्क्रीन पर विभिन्न अकाउंट की ओर से किए गए ट्वीट दिखाई देते हैं। इससे पहले एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि बगैर साइन किए डायरेक्ट कोई ट्वीट नहीं देख सकता है। किसी भी ट्वीट को देखने के लिए यूजर को अपना अकाउंट बनाकर साइन इन करना होगा। 

Leave a comment