Search KhabarFast

Press ESC to close

अब Whatsapp पर नहीं लगा सकेगा कोई आपकी प्राइवेसी में सेंध, कंपनी ला रही दमदार फीचर

अब Whatsapp पर नहीं लगा सकेगा कोई आपकी प्राइवेसी में सेंध, कंपनी ला रही दमदार फीचर

Whatsapp New Feature: अक्सर हम देखते हैं कि लोग दूसरे यूजर की डिस्प्ले पिक्चर या यूं कह लें प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। अगर आप भी ये काम करते हैं तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि वॉट्सऐप एक ऐसा अपडेट ला रहा है जिससे दूसरे यूजर के प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकेगा। मेटा कंपनी जल्द ही वॉट्सऐप पर स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग प्रोफाइल फोटो फीचर लेकर आ रही है।

वाबीटाइन्फो के अनुसार वॉट्सऐप ने इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा टेस्ट के लिए शुरू कर दिया है। एक बार टेस्टिंग हो जाने के बाद नए अपडेट में इसे सभी यूजर्स के इस्तेमाल के लिए जारी किया जाएगा। लेकिनइसफीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपडेट वर्जन 2.24.4.25 इंस्टॉल करना होगा। वहीं इससे पहले तकरीबन 5 साल पूर्व दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल फोटो सेव करने का ऑप्शन हटा दिया था। लेकिन अभी स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है।

इन एप्स पर भी है पाबंदी

ऐसे में जैसे ही ये फीचर आएगा उसके बाद अगर कोई आपके प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेगा तो उसे वार्निंग मैसेज नजर आएगा। वहीं इससे पहले स्नैपचैट के अलावा पेटीएम और गूगल पे जैसे पेमेंट ऐप कुछ मामलों में स्क्रीनशॉट लेने से रोक लेते हैं। आने वाले हफ्तों में स्क्रीनशॉट ब्लॉक फीचर सभी के लिये लाया जा सकता है।

प्राइवेसी होगी मजबूत

दरअसल, कंपनी यूजर की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए यह फीचर ला रही है। यदि अगर आप किसी की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे तो आपकी फोटो का भी कोई स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। ये नया फीचर आने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी और ज्यादा मजबूत होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या आप भी खरीदने जा रहे मोबाइल, Vivo और iQOO के मोबाइल हुए महंगे, कीमतों में भारी इजाफा

Mobile Phone Price Increases: क्या आप भी मोबाइल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल दो मोबाइल कंपनियों ने कीमत बढ़ाई है। Vivo और iQOO ने अपने दो मोबाइल फोन की कीमत बढ़ा दी है। Vivo T5G और iQOO Z11x 5G के सभी मॉडलों की कीमत बढ़ा दी है। इसकी आधिकारिक लिस्ट भी जारी की गई है।

फीचर्स, माइलेज और इंजन तीनों में शानदार, 5 लाख की ये यूज्ड कारें बन सकती हैं गेम चेंजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

Second-Hand Cars: आजकल कारों को शौक किसे नहीं हैं। हर कोई अपने घर के आंगन में चमचमाती गाड़ी खड़ी देखना चाहता हैं। एक ऐसी गाड़ी जिसका लुक शानदार हो, जो आपके परिवार के लिए एकदम फिट हो और सबसे बड़ी बात आपके बजट में हो। लेकिन बढ़ती मंहगाई लोगों के इस सपने को मार रही है।

Range Rover Electric: पहली बार आई पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV, 600KM रेंज के साथ भारत में बुकिंग शुरू

लग्जरी SUV बनाने वाली Range Rover ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV पेश कर दी है। कंपनी के लिए यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast