BJP में शामिल हुए मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी की मुलाकात

BJP  में शामिल हुए मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी की मुलाकात

Satnam Singh Sandhu: राज्य सभा में मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब सासदों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। जहां एक तरफ बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की है। वहीं दूसरी तरफ दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोनीत सांसद राज्य सभा में मनोनयन के छह महीने के भीतर किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते है।

बता दें कि दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोनीत सांसद राज्य सभा में मनोनयन के छह महीने के भीतर किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते है। सतनाम सिंह संधू 30 जनवरी को मनोनीत हुए थे, इस तरह उनके पास किसी भी दल का सदस्य बनने के लिए 30 जुलाई तक का समय था। ऐसे में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया और बुधवार को उन्होंने पार्टी का दामन थाम लिया है।

पीएम मोदी ने संधू को दी थी बधाई

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ने चंजीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा का मनोनीत सांसद नियुक्त था। जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर संधू के साथ मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए पीएम ने कैप्शन में लिखा था कि उन्हें खुशी है कि सतनाम सिंह संधू जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। साथ ही पीएम ने यह भी कहा था कि वह संधू की संसदीय यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

साल 2001 में रखी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज की आधारशिला

वहीं सतनाम सिंह ने साल 2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज की आधारशिला रखी थी। इसके बाद 2012 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्थापना की। अपने जीवन में कठिनाईयों और परेशानियों से जूझने के कारण उन्‍होंने यूनिवर्सिटी में 'क्‍वाल‍िटी एजुकेशन' पर विशेष बल दिया और लाखों छात्रों को वित्तीय मदद भी दी।  

Leave a comment