NEET UG Paper Leak: CBI को मिली बड़ी सफलता, पेपर लीक का मास्टरमाइंड रॉकी गिरफ्तार

NEET UG Paper Leak: CBI को मिली बड़ी सफलता, पेपर लीक का मास्टरमाइंड रॉकी गिरफ्तार

NEET UG Paper Leak: केंद्रीय जांच एजेंसी(CBI) को नीट पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल CBI ने मुख्य सरगना राकेश रंजन(रॉकी) को गिरफ्तार कर लिया है। उसको बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट से सीबीआई को राकेश रंजन की 10 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। रॉकी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

रॉकी रांची में होटल चलाता है और संजीव मुखिया का भांजा है। पेपर के लीक होने के बाद उसको हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। रांची और पटना के जो MBBS छात्र थे उनका सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल हुआ था। सूत्रों के अनुसार, रॉकी जो है वो संजीव मुखिया का बड़ा राजदार भी है। ये झारखंड में संजीव मुखिया गिरोह का खास एजेंट है।

मिल सकती है कई अहम जानकारी

रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सॉल्वर्स के बारे में अहम जानकारी जांच एजेंसी हासिल कर सकती है। जांच एजेंसी को ये सफलता अमल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मिली है। अमन सिंह को CBI ने झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया था। पेपर लीक कांड में अमन सिंह जो है वो रॉकी का बेहद खास बताया जा रहा है।

बंटी ने किए थे अहम खुलासे

वहीं इससे पहले धनबाद से गिरफ्तार हुए आरोपी बंटी को जब पटना लाकर के पूछताछ की गई थी तो उसने केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने कई अहम खुलासे किए थे। बंटी के घर से जांच एजेंसी को मोबाइल, लैपटॉप, पासबुक के अलावा जमीन और निवेश से जुड़े कई कागजात मिले थे।

अब 11 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

पेपर लीक के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पटना से एक अभ्यार्थी के साथ 2 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक इस मामले में 11 गिरफ्तारी हो चुकी है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पहली बार है जब जांच एजेंसी ने पेपर लीक से संबंधित मामले में किसी अभ्यार्थी को गिरफ्तार किया हो।

बिहार से 8 लोग गिरफ्तार

 जांच एजेंसी की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसमें बिहार से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है इसके साथ ही महाराष्ट्र के लातूर और गुजरात के गोधरा से भी एक एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तो वहीं देहरादून में साजिश के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a comment