Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: अरब सागर में बने सिस्टम से कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार में 60KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

Aaj Ka Mausam: अरब सागर में बने सिस्टम से कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार में 60KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मौसम की उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है। अरब सागर में नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जबकि दिल्ली, हरियाणा, UP, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू से लेकर भीषण लू का प्रकोप जारी है। कुल मिलाकर 15-17 राज्यों में अलग-अलग मौसम चेतावनियां जारी है।

अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

IMD के अनुसार, 21 मई के आसपास दक्षिण-मध्य अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है, जो 22 मई तक लो प्रेशर एरिया और फिर डिप्रेशन का रूप ले सकता है। यह सिस्टम मुख्य रूप से पश्चिम की ओर (सोमालिया-यमन दिशा) बढ़ने की संभावना है, लेकिन इससे समुद्री हवाओं और नमी में बदलाव आएगा और पश्चिमी तटों (केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र) पर भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधि बढ़ सकती है। 

Also read: खंडित मूर्तियों की रीसाइक्लिंग के लिए दिल्ली सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से मांगे सुझाव

उत्तर भारत में गर्मी का कहर

दूसरी तरफ, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, UP, राजस्थान और MP के कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू जारी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44-45°C के आसपास है, जबकि राजस्थान के पिलानी, चित्तौड़गढ़ और UP के बुंदेलखंड में 46°C तक पहुंच गया है।  IMD ने बताया कि 22 मई के बाद कुछ उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश या बादल छाए रह सकते है। 

इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी है। असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि कर्नाटक, केरल में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती है। उत्तराखंड-हिमाचल के पहाड़ी इसाकों में बारिश के साथ ओले गिरन सकते है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

खंडित मूर्तियों की रीसाइक्लिंग के लिए दिल्ली सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से मांगे सुझाव

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी में खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों के सम्मानजनक संग्रह एवं रीसाइक्लिंग के लिए एक विशेष जनभागीदारी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में खंडित (पुरानी) मूर्तियों के सम्मानजनक विसर्जन और रीसाइक्लिंग के लिए समर्पित ‘कलेक्शन सेंटर्स’ स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मुहिम को पूरी तरह नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए सीधे दिल्लीवासियों से सुझाव मांगे हैं ताकि जनभागीदारी से इस योजना को अंतिम रूप दिया जा सके।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, AQI 208 पहुंचते ही GRAP-1 लागू

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI ‘Poor’ श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर में GRAP के स्टेज-1 को लागू कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast