Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Uttarakhand News: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्राम्य विकास शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

Also read: Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट से लेकर बाल वीरता पुरस्कार तक मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने इन प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सड़क सुविधा के विस्तार से सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड द्वारा प्रस्तुत सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे ग्रामीण आबादी को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab Final Voter List: पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 117 विधानसभा सीटों पर 2.01 करोड़ मतदाता दर्ज; 13.60 लाख वोटर्स घटे

Punjab Final Voter List: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने सोमवार को विशेष गहन संशोधन (SIR) 2026 के सफल समापन की घोषणा की और राज्य भर के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची आधिकारिक तौर पर प्रकाशित कर दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य भर में कुल 7,97,263 नए मतदाताओं का नामांकन हुआ है, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 2,01,00,727 हो गई है।

Uttarakhand News: CM धामी ने अग्निवीरों के भविष्य को दी नई राह, सरकारी वर्दीधारी पदों पर भर्ती के नियमों में बड़ी राहत; कर्नल अजय कोठियाल ने जताया आभार

CM Dhami: उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल (कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, एवं विशिष्ट सेवा मेडल) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सेवामुक्त अग्निवीरों के दोबारा रोजगार के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर लिखित तथा शारीरिक परीक्षा में छूट दिए जाने के निर्णय पर उनका आभार जताते हुए इसे अग्निवीरों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है।

Uttrakhand News:राहुल गांधी देश के वीरों का अपमान कर रहे हैं, गणेश जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Uttrakhand News:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बयानबाजी कर रहे हैं और इससे देश के वीरों का अपमान हो रहा है। गणेश जोशी ने पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast