Search KhabarFast

Press ESC to close

वॉशिंगटन सुंदर और जी. कमलिनी को 75-75 लाख, CM थलपति विजय ने एशियन गेम्स के मेडल विनर्स को किया सम्मानित

वॉशिंगटन सुंदर और जी. कमलिनी को 75-75 लाख, CM थलपति विजय ने एशियन गेम्स के मेडल विनर्स को किया सम्मानित

CM Vijay rewards Asian Games medal winners: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज 09 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को 'ड्रीम ओलंपिक्स' पहल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने 20वें एशियाई खेल 2026 और 46वें शतरंज ओलंपियाड 2026 में भाग लिया और पदक जीते। बता दें, तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण (SDAT) की ओर से चेन्नई के लीला पैलेस में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां CM विजय ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें नकद प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए।  

दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने एशियन गेम्स के पदक विजेताओं के लिए कुल 7.65 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया। जिसके तहत गोल्ड मेडलिस्ट को 75 लाख, सिल्वर मेडलिस्ट को 50 लाख और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को 30 लाख रुपये की ईनाम राशि दी जाएगी। 

Also read: Delhi News: जनपथ रोड पर हिट जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के समर्थन में उठाई आवाज

इन दक विजेताओं को किया गया सम्मानित

पुरुष क्रिकेट टीम ने जापान में फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर खिताब जीतकर गोल्ड अपने नाम किया। इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने मैच में चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए थे। जिसके लिए तमिलनाडु सरकार से उन्हें 75 लाख रुपये मिले। इसके अलावा सिल्वर मेडल जीतने वाली पुरुष टीम के हर  सदस्य को 15 लाख रुपये की राशि दी गई है।

दूसरी तरफ, मदुरै में जन्मी 18 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी, जिन्होंने 2026 एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता, उन्हें भी 75 लाख रुपये दिए गए। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला टीम की हर मेंबर को 10 लाख रुपये दिए गए।

क्रिकेट टीम के अलावा एथलेटिक्स की विथ्या रामराज, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले और पुरुषों की 4x400 मीटर रिले के टी.के. विशाल, पोल वॉल्ट की बारनिका इलांगोवन, रोइंग के सतनाम सिंह समेत कई पदक विजेताओं को सम्मानित किया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 75% तक रकम निकालने की सुविधा जल्द होगी लॉन्च

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा UPI के जरिए निकाल सकेंगे। EPFO ने इस सुविधा की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

H-1B वीजा पर जेडी वेंस के बयान से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने दावों को बताया बेबुनियाद

India Lashesh Out On America:भारत ने H-1B वीजा कार्यक्रम के तहत अमेरिकी कंपनियों में काम करने वाले विदेशी पेशेवरों को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने उनके दावों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भारतीय पेशेवर अमेरिकी अर्थव्यवस्था, तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast