
National Sports Day 2023: देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप मनाया जाता है। ये दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है। 29 अगस्त 1905 को मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद का जन्म प्रयागराज में हुआ था। नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर देश में कई तरह की स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकीजैसे खेल शामिल है।
युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देना है मकसद
स्पोर्ट्स डे को मनाने के पीछे एक बड़ा कारण है युवा खिलाड़ियों को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देना। इससे वह फिट रहने के साथ अपने खेल को लेकर गंभीर रह सके। मौजूदा समय में देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का खेल की दुनिया शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है।वहीं देश में खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।
कौन थे मेजर ध्यानचंद
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को गोल करने की अद्भुत कला प्राप्त थी, खेल के मैदान में जब इनकी हॉकी उठती थी, तो विपक्षी टीम बिखर जाती थी। हॉकी के इस महान खिलाड़ी ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया और तीनों ही बार देश को गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की।अपने हॉकी करियर में मेजर ध्यानचंद ने 500 से भी अधिक गोल किए ध्यानचंद के बारे में ये भी कहा जाता है कि एक बार हॉकी खेलते वक़्त ध्यानचंद कोई भी गोल नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्होंने गोल पोस्ट छोटा होने का तर्क दिया, जब गोल पोस्ट की नाप गया तो वह छोटा ही निकला, ये देख सब हैरान हो गए थे।
Leave a comment