Search KhabarFast

Press ESC to close

सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए SC में पत्नी गीतांजलि ने लगाई गुहार, NSA को बताया लोकतंत्र पर हमला

सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए SC में पत्नी गीतांजलि ने लगाई गुहार, NSA को बताया लोकतंत्र पर हमला

Sonam Wangchuk’s Wife: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की NSA के तहत गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. गीतांजली जे. आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में हेबियस कॉर्पस (गलत तरीके से कैद किए व्यक्ति को रिहा कराने की मांग) याचिका दायर की है। याचिका में वांगचुक की बिना शर्त रिहाई की मांग की गई है। साथ ही, गिरफ्तारी को 'असंवैधानिक' और 'राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर दमनकारी' बताते हुए NSA के दुरुपयोग पर सवाल उठाए गए हैं।

यह कदम लद्दाख में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और क्षेत्र को संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच उठा है, जहां हालिया हिंसा ने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है।

SC में हेबियस कॉर्पस याचिका दाखिल

हेबियस कॉर्पस याचिका से मतलब गलत तरीके से कैद किए व्यक्ति को रिहा कराने की मांग करने से है। गीतांजली ने अपनी याचिका में कहा है कि NSA का इस्तेमाल सोनम जैसे शांतिपूर्ण कार्यकर्ता के खिलाफ 'गलत' है, जो देश की सेवा में जीवन भर समर्पित रहे हैं। उन्होंने लिखा 'सोनम कभी किसी के लिए खतरा नहीं हो सकते, खासकर अपनी मातृभूमि के लिए।' याचिका 2अक्टूबर को दायर की गई, लेकिन कोर्ट की दशहरा छुट्टियों के बाद 6अक्टूबर को सुनवाई की उम्मीद है। बता दें, गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद भी गीतांजली को डिटेंशन ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली है, न ही पति की सेहत या स्थिति की कोई जानकारी।

PM मोदी से लेकर राष्ट्रपति को लिखा पत्र

मालूम हो कि गीतांजली आंगमो हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख (HIAL) की प्रमुख हैं। जिन्होंने अपने पति की गिरफ्तारी को 'विच हंट' करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि वांगचुक भारतीय सेना के लिए आश्रय बनाते रहे हैं और चीन के खिलाफ 'बुलेट्स नहीं, वॉलेट से लड़ाई' की वकालत करते हैं।

वहीं, प्रशासन के पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी से 'लिंक' के आरोपों को खारिज करते हुए आंगमो ने कहा 'सोनम ने फरवरी में UN और डॉन मीडिया के जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने PM मोदी की 'मिशन लाइफ' की तारीफ की। यह क्या गुनाह है?' वांगचुक के घर पर 'तलाशी' के दौरान तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया गया। आंगमो ने कहा 'हम भारत और सत्य के साथ हैं, लेकिन राष्ट्रीय मशीनरी का इस्तेमाल उनकी छवि खराब करने के लिए हो रहा है।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

Attack On Abhishek Banarjee:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। उनपर सोनारपुर नें हमला हुआ। गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और बताया जा रहा है कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए।

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में आंधी ने बरपाया कहर, धूल से भर गया आसमान

Rajasthan News: राजस्थान में अचानक शनिवार को मौसम ने करवट ली। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन, साथ में मुसीबत भी आई। राजस्थान के चुरू में धूल भरी आंधी उठने के पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। साथ ही आस-पास के इलाकों में भी धूल का गुबार छा गया।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast