Search KhabarFast

Press ESC to close

करूर हादसे के मामले में CBI ने फिर शुरू की जांच, एक्टर विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे निजी मुलाकात

करूर हादसे के मामले में CBI ने फिर शुरू की जांच, एक्टर विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे निजी मुलाकात

Karur Stampade: करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बार फिर FIR दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह हादसा 27सितंबर को अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) की रैली के दौरान हुआ था, जिसमें 41लोगों की मौत और 60से अधिक लोग घायल हुए थे। इस बीच, अभिनेता विजय अब 27अक्टूबर को महाबलीपुरम में हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात हादसे के करीब एक महीने बाद हो रही है, जिससे पीड़ित परिवारों में उम्मीद जगी है कि उन्हें विजय से प्रत्यक्ष रूप से सांत्वना मिलेगी।

महाबलीपुरम में विजय की संवेदना बैठक

विजय की पार्टी TVK ने इस मुलाकात के लिए महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में विशेष इंतज़ाम किए हैं। पार्टी ने लगभग 50कमरे बुक किए हैं ताकि अभिनेता व्यक्तिगत रूप से हर परिवार से मुलाकात कर सकें। इस दौरान मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। करूर से आने वाले परिवारों के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। एक पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया, “हमारे लिए बस की व्यवस्था की गई है ताकि हम कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। हममें से कई लोग वहां जा रहे हैं।” विजय की यह पहल पूरी तरह संवेदनात्मक बताई जा रही है, जिसमें किसी भी राजनीतिक प्रचार की अनुमति नहीं होगी।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

विजय की इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनकी इस कोशिश को सराहनीय बता रहे हैं, जबकि कई का कहना है कि अभिनेता को खुद करूर जाकर पीड़ितों से मिलना चाहिए था, न कि उन्हें महाबलीपुरम बुलाना। इस पर पार्टी की सफाई आई है कि विजय को प्रशासन से करूर जाने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए उन्हें यह वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि विजय का मकसद केवल शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देना और उनका दुख साझा करना है, न कि किसी राजनीतिक मंच का निर्माण करना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast