Search KhabarFast

Press ESC to close

Chhattisgarh News: सुकमा में सुरक्षा बलों ने दिखाया दम, तीन नक्सलियों का किया सफाया

Chhattisgarh News: सुकमा में सुरक्षा बलों ने दिखाया दम, तीन नक्सलियों का किया सफाया

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। यह घटना भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के बीच घने जंगलों में हुई, जहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला।

अभियान अभी भी जारी हैं

सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने बताया कि टीम नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान चला रही थी, जब मुठभेड़ शुरू हुई। रुक-रुक कर हो रही फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है ताकि नक्सली भाग न सकें। मारे गए नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट एरिया कमिटी सदस्य मडवी देवा, सीएनएम कमांडर पोडियम गंगी और किस्तारम एरिया कमिटी सदस्य (इनचार्ज सेक्रेटरी) सोड़ी गंगी शामिल हैं। अभी तक सुरक्षा बलों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। 

मालूम हो कि यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया ऐलान के बाद तेज हुई कार्रवाइयों का हिस्सा है, जिसमें मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक 262 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश बस्तर संभाग के हैं। सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसे ऑपरेशन लगातार चलाए जा रहे हैं। एसपी चव्हाण टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast