Search KhabarFast

Press ESC to close

लालू परिवार में भूचाल! तेज प्रताप के बाद अब रोहिणी भी बेघर, तेजस्वी पर किया बड़ा वार; कहा - मेरा कोई परिवार नहीं...

लालू परिवार में भूचाल! तेज प्रताप के बाद अब रोहिणी भी बेघर, तेजस्वी पर किया बड़ा वार; कहा - मेरा कोई परिवार नहीं...

Rohini Acharya Against Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव परिवार में विवाद और गहरा गया है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया साथ ही अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोहिणी ने दावा किया कि उन्हें अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और यहां तक कि मारपीट भी की गई। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, उनके सहयोगी संजय यादव और रमीज ने उन्हें परिवार से बाहर कर दिया।

रोहिणी ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

यह घटना लालू परिवार में पहले से चल रहे मतभेदों को उजागर करती है। इससे पहले, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी माता-पिता से बातचीत बंद करने की बात कही थी। रोहिणी ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा 'मेरा अब कोई परिवार नहीं है। अगर आप पार्टी की हार पर सवाल उठाते हैं तो आपको अपमानित किया जाएगा, गालियां दी जाएंगी और यहां तक कि चप्पलों से पीटा जाएगा।' उन्होंने चुनावी हार के लिए तेजस्वी और उनके करीबियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राष्ट्र जवाब मांग रहा है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पहले भी राजनीतिक सक्रियता दिखाई थी, लेकिन अब उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिवारिक विवाद पार्टी की एकता को और कमजोर कर सकता है। तेजस्वी यादव की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो परिवार के अंदर चर्चाएं जारी हैं।

RJD को मिली सिर्फ 25सीटें

मालूम हो कि बिहार चुनावों में आरजेडी को महज 25 सीटें मिलीं, जबकि पार्टी ने 140 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस हार ने पार्टी के अंदर संकट को बढ़ा दिया है और अब यह विवाद परिवार तक पहुंच गया है। रोहिणी ने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी यादव से पूछा जाए कि उन्होंने उन्हें परिवार से क्यों निकाला। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे की चर्चा तेज है, जहां यूजर्स परिवारिक कलह को आरजेडी की कमजोरी बता रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast