Search KhabarFast

Press ESC to close

'अब मालिक खुद ड्राइवर होंगे...मिलेगा सस्ता बीमा और लोन', ‘भारत टैक्सी’ मॉडल पर बोले अमित शाह

'अब मालिक खुद ड्राइवर होंगे...मिलेगा सस्ता बीमा और लोन', ‘भारत टैक्सी’ मॉडल पर बोले अमित शाह

Amit Shah on Bharat Taxi: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कैब चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि 'भारत टैक्सी' भी मालिकों को अमीर बनाएगी, लेकिन वो मालिक आप ही हैं। दरअसल, सोमवार को भारत टैक्सी के साथ जुड़े ड्राइवरों के साथ बातचीत में उन्होंने इस सहकारी टैक्सी सर्विस के फायदों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 2.5लाख से ज्यादा ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म में रजिस्टर्ड हो चुके हैं और सरकार का मकसद है कि दिन-रात मेहनत करने वाले ड्राइवरों को उनकी कमाई का पूरा फायदा मिले, न कि किसी बड़े सेठ या कंपनी को।

अमित शाह ने उदाहरण देते हुए समझाया कि भारत टैक्सी में शामिल होने के लिए सिर्फ 500रुपये का निवेश करना पड़ता है। पहले तीन साल तक ड्राइवरों को धैर्य रखना होगा, लेकिन उसके बाद कंपनी के मुनाफे में सीधा हिस्सा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी जो भी कमाई करेगी, उसमें से 80प्रतिशत हिस्सा ड्राइवरों को जाएगा, जबकि सिर्फ 20प्रतिशत संचालन खर्च के लिए रखा जाएगा। यह मॉडल ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों से अलग है, जहां कमीशन और सर्ज प्राइसिंग से ड्राइवरों की कमाई कट जाती है।

इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेंगी

अमित शाह आगे कहते है कि ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि भारत टैक्सी के तहत कम प्रीमियम पर इंश्योरेंस उपलब्ध होगा। व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, सहकारी बैंकों से लोन की व्यवस्था होगी, जिसमें ड्राइवर की गाड़ी ही गिरवी रखी जाएगी। इससे नए वाहन खरीदने या मौजूदा गाड़ी को अपग्रेड करने में आसानी होगी। मंत्री ने जोर दिया कि यह पहल ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के लिए है।

भारत टैक्सी फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में संचालित हो रही है और अगले कुछ सालों में पूरे देश में फैलने की योजना है। यह सहकारिता मंत्रालय की पहली बड़ी पहल है, जो 'सहकार से समृद्धि' के सिद्धांत पर आधारित है। अमित शाह ने ड्राइवरों से अपील की कि वे इस मॉडल में शामिल हों और धैर्य रखें, क्योंकि यह लंबे समय में उन्हें असली मालिकाना हक और आर्थिक मजबूती देगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें