अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, 7 घायल

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, 7 घायल

मुरैना:मध्य प्रदेश के मुरैना में बनमोर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 घायल हुए हैं। लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और लोगों को मलबे से बाहर निकालने के कार्य में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार यह घटना मुरैना के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की है। जहां एक पटाखों के गोदाम में अचानक एक धमाकेदार विस्फोट हो गया। अभी इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हो गए है। धमाका इतना जबरदस्त का था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। यह गोदाम निर्मल जैन नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पटाखों के गोदाम के अलावा किराएदार भी रहते थे।

चंबल रेंज के IG राजेश चावला ने कहा कि मुरैना में बनमोर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 घायल हुए हैं। लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है।

Leave a comment