MI vs CSK 2024: धोनी के आगे फीकी पड़ी रोहित की शतकीय पारी, CSK ने दी मुंबई को उसी के घर में मात

MI vs CSK 2024: धोनी के आगे फीकी पड़ी रोहित की शतकीय पारी, CSK ने दी मुंबई को उसी के घर में मात

MI vs CSK 2024: आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस को चेन्नई ने उसी के घर में जाकर हरा दिया। चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हरा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं चेन्नई की तरफ से आखिरी ओवर में धोनी ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया। उन्होंने 3 छक्के लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया दिया। चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बना लिए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत शानदार रही है। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। इसके बाद मथीशा पथिराना ने इशान किशन को अपना शिकार बनाया। वहीं मुंबई की तरफ से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 11 साल बाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके साथ ही इस सीजन में सीएसके पहली बार अपने घर से बाहर जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई की टीम ने लगातार दो जीत करने के बाद हार का सामना करना पड़ा।

ऋतुराज गायकवाड़ और शिबम दुबे ने किया कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिबम दुबे ने बेहतरीन पारी खेली। कप्तान ने सिर्फ 33 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। वहीं 28 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच 45 गेंदों में 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद अंत में धोनी ने सिर्फ 4 गेंदों पर 20 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Leave a comment