Search KhabarFast

Press ESC to close

मेक्सिको में ड्रग माफिया सरगना ‘एल मेंचो’ ढेर, कई राज्यों में हिंसा और आगजनी

मेक्सिको में ड्रग माफिया सरगना ‘एल मेंचो’ ढेर, कई राज्यों में हिंसा और आगजनी

Mexico Volence: मेक्सिको के ग्वाडलाहारा शहर में रविवार, 22 फरवरी को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब सेना ने जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख नेमेसियो रूबेन ओसेगेरा सर्वांतेस उर्फ ‘एल मेन्चो’ को एक अभियान में मार गिराया। उसके मारे जाने की खबर फैलते ही कार्टेल के गुर्गों ने कई शहरों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

मिचोआकान तक फैली हिंसा

रिपोर्ट के अनुसार, कार्टेल सदस्यों ने करीब एक दर्जन राज्यों में वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई सड़कों को खोदकर बंद कर दिया, ताकि सेना की कार्रवाई रोकी जा सके। पर्यटक शहर प्यूर्टो वल्लार्ता के ऊपर धुएं के गुबार दिखाई दिए। हिंसा पड़ोसी राज्य मिचोआकान तक फैल गई, जहां CJNG की मजबूत पकड़ मानी जाती है।

लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

ग्वाडलाहारा में हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया और स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। पेट्रोल पंप, दुकानें, दवाइयों की दुकानों और सुपरमार्केट को आग लगा दी गई। एक पेट्रोल पंप कर्मचारी मारिया मेडिना ने बताया कि हथियारबंद लोग आए और सभी को बाहर निकलने को कहा। उन्होंने डर के मारे पास के एक ठेले पर शरण ली।

मुठभेड़ में चार लोगों की मौत

एयरपोर्ट पर भी दहशत का माहौल रहा, जहां यात्रियों को जमीन पर छिपते देखा गया। पुलिस के मुताबिक, एल मेंचो को जालिस्को के तापाल्पा में पकड़ने की कोशिश के दौरान गोली लगी थी और इलाज के लिए मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में चार लोगों की मौके पर मौत हुई और दो गिरफ्तार किए गए। भारी मात्रा में हथियार और बख्तरबंद वाहन भी बरामद हुए।

एल मेंचो पर था इनाम

अमेरिकी विदेश विभाग ने एलमेंचो की गिरफ्तारी पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था। फरवरी में ट्रंप प्रशासन ने इस कार्टेल को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था। यह संगठन अमेरिका में फेंटेनिल और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात था। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाउम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, अमेरिका और कनाडा की कई एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से मेक्सिको की उड़ानें रद्द कर दी हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast