Search KhabarFast

Press ESC to close

महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद दुर्लभ संयोग, शुभ योगों से चमकेगी राशियों की किस्मत

महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद दुर्लभ संयोग, शुभ योगों से चमकेगी राशियों की किस्मत

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि को लेकर इस साल धार्मिक और ज्योतिषीय जगत में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर लगभग 300 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे भगवान शिव की विशेष कृपा का संकेत माना जा रहा है। वैसे तो साल में 12 शिवरात्रि आती हैं, लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का महत्व सबसे अधिक होता है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा, व्रत और साधना का फल कई गुना बढ़ जाता है।

बनेंगे 8 शुभ योग

ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के दिन एक साथ 8 शुभ योगों बनने वाला रहा है। इतने शुभ योगों का एक साथ बनना बेहद दुर्लभ माना जाता है। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ आकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र रहेगा, जिसे भगवान शिव का प्रिय नक्षत्र माना जाता है। इसके अलावा व्यतिपात योग, वरियान योग, ध्रुव योग और राज योग का संयोग इस महाशिवरात्रि को और भी खास बना रहा है।

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष के अनुसार, इन शुभ योगों का विशेष लाभ कुछ राशियों को मिलने वाला है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों के लिए नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं मेष राशि के जातकों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

क्या है शुभ मुहूर्त? 

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5:06 बजे शुरू होगी और 16 फरवरी को सुबह 5:32 बजे समाप्त होगी। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा और जागरण रात्रि में किए जाते हैं, इसलिए इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी की रात को ही मनाई जाएगी।

रुद्राभिषेक का विशेष महत्व

महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन की परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी महाशिवरात्रि का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

April Vivah Muhurat: खरमास खत्म होते ही बजेगी शहनाई: यहां देखें अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

April Vivah Muhurat 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास 14 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही यह अशुभ अवधि खत्म होगी और वैशाख शुक्ल पक्ष शुरू होने पर शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो सकेंगे।

Horoscope Tomorrow 06 April 2026, Kal Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 06 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 06 अप्रैल सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है।

Horoscope Tomorrow 07 April 2026, Kal Ka Rashifal: मेष समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

Horoscope Tomorrow 07 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 07 अप्रैल मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast