Maharashtra Hit and Run: नहीं थम रहे हिट एंड रन के मामले, गश्त पर निकले कांस्टेबल को कार ने रौंदा, हुई मौत

Maharashtra Hit and Run: नहीं थम रहे हिट एंड रन के मामले, गश्त पर निकले कांस्टेबल को कार ने रौंदा, हुई मौत

Maharastra Hit and Run:महाराष्ट्र में लगातार हिट एंड रन की वारदात बढ़ते जा रही है। एक बार फिर पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां खड़की पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के तौर पर कार्यरत दो पुलिस कांस्टेबल रात में बाइक से गश्त पर निकले थे।

उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। जिसके बाद एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा कांस्टेबर गंभीर रूप से घायल है। इस दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है। ये दुर्घटना ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर हैरिस ब्रिज के नीचे रात 2 बजे के आसपास हुई।

BMW कार ने दंपति को रौंदा

वहीं इससे एक दिन पहले मुंबई के वर्ली में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया।

महिला की हो गई मौत

पुलिस के अनुसार, ये घटना रविवार की सुबह करीब 5:30 की है। दंपत्ति मछली लेने के बाद ये समंदर मार्केट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वो वर्ली के एट्रिया मॉल के सामने पहुंचे, अचानक पीछे से आए कार सवार ने इन्हें टक्कर मार दी। इस घटना के बाद दंपत्ति को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टर्स के अनुसार, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a comment