भारत के इस शहर में बन रही विश्व की सबसे बड़ी राखी, गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

भारत के इस शहर में बन रही विश्व की सबसे बड़ी राखी, गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

World's Biggest Rakhi: दुकानों में राखी सज गई है...बाजारों में लोगों की रौनक लग गई है...अब इंतजार है केवल रक्षाबंधन का। भारत में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक राखी का पर्व आने में केवल एक दिन बचा है। इस का इतंजार हर बहन कर रही है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर सुरक्षा के लिए राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र के लिए कामना करती है।

भारत में बन रही विश्व की सबसे बड़ी राखी

इसके लिए राज्य की सरकारों ने महिलाओं के लिए बसों में फ्री सफर करने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में मध्य प्रदेश की काफी चर्चाएं हो रही है। एक तरफ तो मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान ने राज्य की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में राखी का नेग भेजा है। वहीं दूसरी और मध्य प्रदेश के एक शहर में दुनिया की सबसे बड़ी राखी बनाई जा रही है। इसका काम अभी चला हुआ है।

गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

दरअसल मध्य प्रदेश के भिंड शहर में निश्व की सबसे बड़ी राखी बनाने का काम जारी है। यह राखी समाजसेवी और भाजपा नेता अशोक भारद्वाज द्वारा बनी जा रही है। इस राखी को बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक कारीगर बाहर से बुलाए गए हैं साथ ही उनके कार्यकर्ता और वे स्वयं राखी के निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। वह कहा जा रहा है कि इस राखी का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जाएगा।

राखी का लंबाई 20 फीट के पार

यह रिकॉर्ड अपने आप में खास है क्योंकि कि अब तक यह रिकॉर्ड 20 फीट की राखी के रूप में दर्ज है। इस राखी के बनने के बाद ये विश्व की सबसे बड़ी राखी हो जाएगी।  बात करें इस राखी में इस्तेमाल की गए चीजों की तो इस राखी में फोम, कार्डबोर्ड, लकड़ी और कपड़े जैसे मैटेरियल से, आकर्षक डिजाइन और कलर में बनकर तैयार हो रही है।

इस राखी का व्यास 25 फीट का रहने वाला हैं, इसके बाद इसके दोनों ओर 15 फीट के गोले जुड़ेंगे, इसके बाद 10, 5 और 2 फीट तक के गोलाकार आकृतियां एक के ऊपर एक जोड़ कर सुंदर और विशाल राखी बनकर तैयार हो रही है और इसकी लंबाई भी विश्व रिकॉर्ड के हिसाब से ली जा रही है।

Leave a comment