
E Luna : भारत में कई आइकॉनिक बाइक्स आई और गई, जो आज भी बाइक लवर्स के दिमाग पर छाई रहती हैं। इसमें मोपेड लूना भी शामिल है।उस समय जिनके पास लूना होता था उन्हें बहुत अमीर और सम्मानित माना जाता था।अब वही लूना एक बार फिर बाजार में आ गई है।लेकिन, इस बार लूना एक अलग स्टाइल और तकनीक के साथ आई है।कंपनी काइनेटिक ग्रीन ने 7 फरवरी को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक लूना लॉन्च की। यदि आप शहर में चलाने के लिए एक अच्छी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो लूना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।इसकी अधिकतम सीमा 110 किमी है, जिससे आप शहर में आराम से घूम सकते हैं।
तीन वेरिएंट में आएगी इलेक्ट्रिक लूना
इलेक्ट्रिक लूना तीन वेरिएंट में आएगी। 110 किमी की रेंज पेश करने वाला एक वेरिएंट बाजार में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन, कंपनी एक ऐसे वैरिएंट पर काम कर रही है जो 150 किमी की टॉप रेंज प्रदान करता है। पहले जब पेट्रोल लूना चलती थी, तो पेट्रोल 40 रुपये/ लीटर था। अब इलेक्ट्रिक लूना महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से चलेगी। नई ई-लूना की लागत सिर्फ 10 पैसे प्रति किलोमीटर होगी। इस बाइक को फुल चार्ज करने के लिए आपको सिर्फ 15 रुपये खर्च करने होंगे।
नितिन गडकरी ने कही ये बात
रोजाना ऑफिस आने-जाने और रोजमर्रा के काम के लिए यह बाइक एक बेहतरीन ऑप्शन है। दिलचस्प बात यह है कि इस बाइक को सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी आराम से चला सकती हैं। लॉन्चिंग के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि 20 से 25 हजार सैलरी वाले सामान्य परिवार के लोगों के लिए यह ई-लूना वरदान साबित होगी। आत्मनिर्भर भारत के लिए ई-लूना फायदेमंद होगा।
Leave a comment