
Monday Special: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव का दिन माना जाता है। आज के दिन भगवान शिव की उपासना करने से जीवन के सारे दुख दर्द दूर होते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनको भगवान शिव को अर्पित नहीं करनी चाहिए। वो चीजें भगवान शिव को अर्पित करने से भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं।
इन फूलों की है मनाही
शिवलिंग पर कभी भी लाल रंग के फूल, केतकी और केवड़े के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ क्रोधित हो जाते हैं।
शंख का प्रयोग
भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक या भगवान शिव की पूजा करते समय शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार, जब एक बार सभी देवता दैत्य शंखचूड से परेशान थे तब भगवान शिव ने त्रिशूल से शंखचूड का वध कर दिया, जिससे उसका शरीर भस्म हो गया और उसी भस्म से शंख की उत्पत्ति हुई। इसलिए भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं किया जाता है।
हल्दी का प्रयोग
भगवान शिव की पूजा में हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।क्योंकिशिवलिंग को पुरुष तत्व माना गया है और हल्दी स्त्रियों से संबंधित वस्तु है इसलिए शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से बचना चाहिए।
नारियल के पानी का प्रयोग
भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही भोलेनाथ की पूजा में रोली और कुमकुम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि रोली में स्त्री तत्व होता है, जिसकी वजह से महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए मांग में लगाती हैं लेकिन शिवलिंग की इन चीजों से पूजा अर्चना नहीं करना चाहिए। इन चीजों का प्रयोग करने से भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं।
Leave a comment