Lok Sabha Election 2024: ‘10 सालों में जनता के लिए क्या किया’, टिकट मिलते ही मनोज तिवारी पर हमलावर हुए कन्हैया कुमार

Lok Sabha Election 2024: ‘10 सालों में जनता के लिए क्या किया’, टिकट मिलते ही मनोज तिवारी पर हमलावर हुए कन्हैया कुमार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में नॉर्थ ईस्ट सीट से कन्हैया कुमार को उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का मुकाबला भाजपा के मनोज तिवारी से होगा। टिकट मिलने के बाद कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी पर जमकर निशाना साधा। कन्हैया कुमार ने कहा, पिछले 10 साल में मनोज तिवारी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता के लिए क्या किया है?

चुनाव है तो कोई न कोई खिलाफ में लड़ेगा ही मगर चुनाव में व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है। चुनाव में विचार और मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं।  उन्होंने कहा, मनोज तिवारी 10साल से सांसद हैं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता को वो बताएं कि उन्होंने यहां के लिए क्या किया है?इस बार जनता तय करेगी कि उन्होंने कोई काम किया है या नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा, दिल्ली में बीजेपी काम नहीं करती है। सिर्फ और सिर्फ INDIA गठबंधन की पार्टियों को बिना वजह परेशान करती है।

मनोज तिवारी ने किया पलटवार

कन्हैया कुमार के इस बयान पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, टुकड़े टुकड़े गैंग विचारों वाले कन्हैया कुमार 40दिन के भ्रमण पर आए हैं। उन्हें हमारी नार्थ ईस्ट दिल्ली में मोदी जी के नेतृत्व में 10साल में हुए 14600करोड़ के कामों पर नजर जरूर डालनी चाहिए क्योंकि उन्हें पता तो चले कैसे कांग्रेस ने इस क्षेत्र को इग्नोर कर रखा था और उन्हें भारत की सेना पर उल्टे सीधे बयानों से बचना चाहिए।

बेगूसराय से लड़ना चाहते थे कन्हैया कुमार

आपको बता दें, साल 2019 में कन्हैया कुमार ने बिहार से CPI के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उस चुनाव में कन्हैया को करारी हार मिली थी। उस चुनाव में भाजपा के गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता को करीब 4 लाख से अधिक वोटों से हराया था। इस बार कन्हैया बेगूसराय से लड़ना चाहते थे लेकिन इंडिया गठबंधन से सीट नहीं मिली तो अब वहीं कांग्रेस ने उन्हें नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Leave a comment