Lok Sabha Election 2024: सपा की बढ़ी मुश्किलें, तेज प्रताप यादव के खिलाफ मौर्या ने आलोक वर्मा को उतारा

Lok Sabha Election 2024: सपा की बढ़ी मुश्किलें, तेज प्रताप यादव के खिलाफ मौर्या ने आलोक वर्मा को उतारा

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी(RSSP)ने कन्नौज से आलोक कुमार वर्मा पुत्र रामबख्स वर्मा पूर्व सांसद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें, सपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

सोशल मीडिया पर साझा कि लिस्ट

वहीं सोमवार को सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बलिया और कन्नौज सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट साझा की। इसमें सनातन पांडेय को बलिया से और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को कन्नौज से कैंडिडेट घोषित किया गया है।

मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं तेज प्रताप यादव

बता दें कि तेज प्रताप यादव मुलायम सिंह यादव के पोते हैं। इसके अलावा वो लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। तेज प्रताप यादव साल 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। साल 2019के लोकसभा चुनाव को देखा जाएं तोकन्नौज सीट पर BJP के  सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनाव में मात दी थी।

ऐतिहासिक शहर है कन्नौज जिला

कन्नौज जिला काफी ऐतिहासिक शहर माना जाता है। कन्नौज जिले का निर्माण साल 1997 में 18 सितंबर को फर्रुखाबाद से अलग होकर किया गया था। 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की आबादी 16 लाख 56 हजार 616है।तीन जिलों की पांच विधानसभा सीटों से कन्नौज लोकसभा सीट बनी है। न्नौज जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र कन्नौज, तिरवा और छिबरामऊ इनमें शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर देहात की रसूलाबाद और औरेया जिले की बिधूना विधानसभा सीट कन्नौज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

Leave a comment