LIFESTYLE: ये घरेलू उत्पाद दिलाएंगे आपको घमौरियों से निजात, पलक झपकते ही होंंगी घमौरियां गायब

LIFESTYLE: ये घरेलू उत्पाद दिलाएंगे आपको घमौरियों से निजात, पलक झपकते ही होंंगी घमौरियां गायब

Prickly Heat: जून का महीना शुरू हो चुका है। जून का महीना लोगों का जीना मोहाल कर देता है। लोग अक्सर ही गर्मी र चिलचिलाती धूप से परेशान रहते हैं। इन गर्मियों में लोगों को जो सबसे ज्यादा जो चीज परेशान करती है वो है घमौरियां। बच्चे हो या फिर बड़े इस मौसम में हर कोई इससे परेशान रहता है। घमौरी की वजह से त्वचा पर तेज खुजली और जलन महसूस होती है। कई बार घमौरियों की समस्या इस हद तक बढ़ जाती है कि इसकी वजह से कपड़े पहनना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी गर्मियों में घमौरियों से परेशान रहते हैं, तो ये घरेलू उत्पाद आपकी मदद कर सकता है।

आइस क्यूब: गर्मियों में बर्फ का सेवन तो आप तरह तरह के पेय पदार्थ में करते ही है। जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। ये बर्फ घमौरियों से निजात दिलाने के लिए भी काफी कारगर साबित होता है। कॉटन के कपड़े में बर्फ लेकर लगाने से भी इस समस्या से राहत मिलती है।

ठंडा खीरा: घमौरियों से राहत पाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे के पतले स्लाइस काटकर फ्रिज में रख दे। बाद में इसे घमौरियों पर लगाने से बेहद लाभ मिलता है।

मुल्तानी मिट्टी: त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाने वाली मुल्तानी मिट्टी भी घमौरियों को दूर करने में  काफी फायदेमंद होती है।  मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर घमौरियों वाली जगह लगाने से घमौरियों से राहत मिलती है।

बेसन: बेसन के इस्तेमाल से भी आप घमौरियों से निजात पा सकते हैं। थोड़ा सा बेसन और पानी आपस में मिलाकर इसका लेप तैयार कर सकते हैं। अब इस लेप को घमौरी वाले हिस्से में लगाकर 10-15मिनट के लिए छोड़ दें। रोजाना एक बार इस उपाय को करने से घमौरियों में जल्द राहत मिलती है।

एलोवेरा जेल: त्वचा की कई समस्याओं में कारगर एलोवेरा जेल भी घमौरियों से राहत दिलाने में कारगर होता है। इसके लिए आपको बस रात में सोते समय घमौरियों पर जेल लगाना होगा।

 

Leave a comment