पहले मां-बाप और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, फिर थाने पहुंचकर बोला- मैंने 3 लोगों की हत्या कर दी

पहले मां-बाप और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, फिर थाने पहुंचकर बोला- मैंने 3 लोगों की हत्या कर दी

Rajasthan Crime: राजस्थान के नागौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने मां-पिता और बहन को कुल्हारी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने गुनाह को कबुला। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां-पिता और बहन को उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, पादुकला थाने के कुम्हारों का मोहल्ला में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से अपने मां-बाप और बहन को काट दिया और फिर खुद थाने जाकर कहा कि मैंने 3लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसों की रिकवरी को लेकर आरोपी 2दिनों से परेशान था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया है।

पैसों की रिकवरी को लेकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, 45साल के दिलीप सिंह अपनी पत्नी और बेटी पिंकी कंवर के साथ घर में सो रहे था। इस दौरान देर रात उनका 25साल का बेटा मोहित घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से इन तीनों को काट दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इसको लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी खुद थाने पहुंचकर कांस्टेबल से कहा कि तेरा थानेदार किधर है। इसके बाद घटना के बारे में बताया। आरोपी फिलहाल थाने में है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, तीनों बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave a comment