Search KhabarFast

Press ESC to close

Karnataka Sex Scandal: ‘31 तारीख को सुबह 10 बजे मैं SIT के सामने रहूंगा’, प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान आया सामने

Karnataka Sex Scandal: ‘31 तारीख को सुबह 10 बजे मैं SIT के सामने रहूंगा’, प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान आया सामने

Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक सैक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना का पहली बार इस मामले को लेकर सार्वजनिक बयान आया है और उसने कहा कि वो 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होगा।

 मामले के सामने आने के बाद प्रज्वल रेवन्ना फरार चल रहा था। जैसे ही मामला तूल पकड़ा वो विदेश भाग गया। वहं इसको लेकर रेवन्ना ने कहा, 'मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई। मैं डिप्रेशन में चला गया। हासन में कुछ ताकतें मेरे खिलाफ काम कर रही हैं क्योंकि मैं राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहा हूं। 31 तारीख को सुबह 10 बजे मैं SIT के सामने रहूंगा और सहयोग करूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है, मेरे खिलाफ झूठे मामले हैं, मुझे कानून पर भरोसा है।'

यूट्यूब पर अपने ऊपर लगे ये आरोप देखे

रेवन्ना ने आगे कहा,विदेश में मेरे ठिकाने के बारे में उचित जानकारी नहीं देने के लिए मैं अपने परिवार के सदस्यों, अपने कुमारन्ना और पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगना चाहता हूं। 26 तारीख को जब चुनाव खत्म हुआ तो मेरे खिलाफ कोई मुकदमा नहीं था। SIT का गठन नहीं हुआ था। मेरे जाने के 2-3 दिन बाद मैंने यूट्यूब पर अपने ऊपर लगे ये आरोप देखे। मैंने अपने वकील के जरिए SIT को पत्र लिखकर 7 दिन का वक्त भी मांगा।

कर्नाटक सरकार ने की थी पासपोर्ट रद्द करने की मांग

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट (Diplomatic Passport) रद्द करने की मांग की थी। साथ ही उनकी भारत वापसी के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था।सिद्धारमैया ने अपने पत्र में लिखा है कि यह शर्मनाक है कि प्रज्वल रेवन्ना अपने जघन्य कृत्यों की खबर सामने आने के तुरंत बाद और उनके खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज होने से कुछ घंटे पहले अपने राजनयिक पासपोर्ट का उपयोग करके 27 अप्रैल, 2024 को देश छोड़कर जर्मनी भाग गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने सुनीं CBI की दलीलें

NEET Paper Leak: राउज़ एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को NEET UG पेपर लीक मामले में CBI द्वारा दायर आरोपपत्र पर CBI की दलीलें सुनीं। दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने सोमवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लेने का फैसला किया। दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 13 आरोपियों के खिलाफ लगभग 20,000 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया है।

केरल में 2015 से अब तक समुद्री हादसों ने छीनी 469 मछुआरों की जानें, 160 लापता; 48,000 का हुआ बचाव

Kerala Fishermen: केरल के मत्स्य पालन मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2015-16 से 2025-26 के बीच केरल में समुद्री घटनाओं में 469 मछुआरों की जान चली गई और 160 मछुआरे लापता हो गए।

Kal Ka Mausam 08 August: दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 08 अगस्त का कैसा रहेगा मौसम

08 August Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। एक तरफ जहां दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बन गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ असम, केरल में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast