
Crime news: बेंगलुरु के चित्रदुर्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों के कंकाल मिले है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकालों को जांच के लिए भिजवा दिए है। वहीं आसपास से पुलिस की पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस को घर में से कई सबूत भी मिले है।
घर में मिले 5 लोगों के कंकाल
जानकारी के अनुसार, चित्रदुर्ग के जेल रोड स्थित एक घर के अंदर पुलिस को पांच लोगों के कंकाल मिले हैं। इसकी सूचना पाकर डीएसपी अनिल कुमार ने पहुंची और निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारियों ने सीन ऑफ क्राइम का दौरा किया और नमूने एकत्र किए। यह घटना तब सामने आई जब पुलिस को एक खोपड़ी के बारे में जानकारी मिली जो एक घर के सामने देखी गई थी। हालांकि ये कंकाल किसके है और ये कब कब हुई कैसे हुए। फिलहाल इसकी जांच में पुलिस लगी हुई है।
3 सालों से परिवार वालों को कोई सुराग नहीं
बताया जा रहा है कि यह घर एक सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता जगन्नाथ रेड्डी का था। रेड्डी अपनी पत्नी प्रेमक्का और बेटी त्रिवेणी और बेटों कृष्णा रेड्डी और नरेंद्र रेड्डी के साथ रहते थे।वहीं आसपास से पूछताछ करने से पुलिस कोपता चला है कि जगन्नाथ रेड्डी लगभग 80वर्ष के थे और उनके किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई थी। परिवार मुश्किल से किसी से बातचीत करता था और अपने तक ही सीमित रहता था। उन्होंने पिछले तीन साल से परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा है।
कुत्ते घर से खोपड़ी निकाल लाए
घटना तब सामने आई जब कुछ लोगों ने घर के दरवाजे पर एक खोपड़ी देखी जो आंशिक रूप से खुली हुई थी। रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। घर में घुसने के बाद पुलिस को पांच आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस को संदेह है कि दरवाजा चोरों ने खोला होगा और गली के कुत्ते उसमें से घुसकर खोपड़ी को घर से बाहर ले आए होंगे।
पुलिस ने पवन कुमार से शिकायत ली है, जो जंगनाथ रेड्डी का रिश्तेदार बताया जाता है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह कई वर्षों से जगन्नाथ रेड्डी के संपर्क में नहीं था। उन्हें शक है कि ये कंकाल जगन्नाथ और उनके परिवार के हो सकते हैं। पुलिस को 2019 का एक कैलेंडर मिला है।
Leave a comment