Search KhabarFast

Press ESC to close

कंगना रनौत पर चलेगा राष्ट्रद्रोह का केस, आगरा कोर्ट ने दी रिवीजन याचिका को मंजूरी

कंगना रनौत पर चलेगा राष्ट्रद्रोह का केस, आगरा कोर्ट ने दी रिवीजन याचिका को मंजूरी

Kangana Ranaut News: आगरा कोर्ट ने हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद और मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर रिवीजन याचिका को मंजूरी दे दी है। ये याचिका किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह के मामले में दायर की गई थी, जिसे लेकर अब अगली सुनवाई 29 नवंबर, 2025 को की जाएगी। आगरा में अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने आरोप लगाते हुए एमपी एमएलए कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ 11 सितंबर 2024 को एक वाद दायर किया था।

इसमें अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत पर किसानों के अपमान और महात्मा गांधी का अपमान का आरोप लगाया। दायर वाद में 9 महीने सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने अधूरी व्याख्या पर वाद को खारिज कर दिया था।

किसानों के खिलाफ दिया था बयान

अधिवक्ता ने कहा कि मैंने रिवीजन याचिका दायर की थी, रिवीजन में सुनवाई के बाद स्पेशल जज एमपी एमएलए लोकेश कुमार ने रिवीजन स्वीकार किया है। 6 मई 2025 को लोअर कोर्ट ने वाद खारिज किया था, 12 नवंबर को रिवीजन याचिका को स्वीकार किया गया है। अब 29 नवंबर को उसमें सुनवाई होगी। याचिका के अनुसार ये मामला पहली बार 11 सितंबर 2024 को सामने आया था। कंगना के बयान ने देश भर के किसानों और नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी।

सुनवाई के दौरान पेश हो सकती है कंगना

बुधवार, 12 नवंबर को विशेष न्यायाधीश लोकेश कुमार ने मामले पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और रिवीजन याचिका स्वीकार किया। अब ये मामला विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में जाएगा और अगली सुनवाई 29 नवंबर 2025 को तय की गई है, क्योंकि कोर्ट ने कहा है कि कंगना को उस सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ सकता है।

कंगना को भेजा गया 6 समन

दरअसल, 6 समन के बाद भी कंगना अब तक अदालत में पेश नहीं हुई हैं। इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके किसान आंदोलन पर दिए गए बयान को लेकर एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद ये विवाद और भी बढ़ता गया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast