Bihar Crime: बिहार के 2 लाख के इनामी बदमाश सरोज राय का हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर कर हो गया। बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में सरोज राय मारा गया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है। सरोज पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में बिहार के रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद वो पुलिस की हिट लिस्ट में आ गया था। ...
Crime In Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर में एक खौफनाक मामला सामने आया। जहां शादी के 10 दिन पहले युवक ने अपनी होने वाली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की ...
Sirsa Murder: हरियाणा के सिरसा में प्रेम प्रसंगों में बाधक बने पति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया गया। गांव मौजूखेड़ा क्षेत्र में हाइवे पर शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि व्यक्ति का गला दबाया गया है। गले पर दबाए जाने के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान गांव नरेलखेड़ा निवासी छिंद्र सिंह के रूप में हुई। ...
मंगलवार को चंडीगढ़ के दो नाइट क्लब के बाहर हुए धमाकों ने कई सवाल खड़े किए थे। इस बीच इन धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इन धमाकों की जिम्मेदारी ली है। ...
Durg - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो भाइयों ने शराब के नशे में अपने खून के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां एक मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि दोनों ने अपने ही दिव्यांग पिता की हत्या कर दी और अपनी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।ये दिल दहला देने वाली घटना उतई थाना क्षेत्र के परेवाडीह गांव की है। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ...
Yamunanagar Crime: हरियाणा के यमुनानगर में रामपुरा स्थित रोशन लाल ज्वेलरी शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दो बाइक पर सवार चार लूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन लोगों को गोली भी मारी गई। साथ ही फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और इस घटना की जांच में जुट गए। ...
Uttarakhand Crime: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और सास की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस डबल मर्डर और सुसाइड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल और एसपी क्राइम पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस की टीमें घटना की वजह तलाशने में जुटी हुई हैं।स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है, और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। ...
Kiranpal Murder Case: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कांस्टेबल किरणपाल की 23नवंबर को हुई हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राघव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस का कहना है कि जब टीम रॉकी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में रॉकी घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। ...
Murder in Panchkula:हरियाणा के पंचकूला के हर्बल पार्क के पास युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि युवक पर कई बार चाकुओं से हमला किया हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंडी मंदिर थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम, डॉग स्कॉट मौके पर पहुंची है।लगातार पुलिस के द्वारा इस हत्या के मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है जानकारी मिली है कि कल रात दो युवक यहां पर शराब पी रहे थे उनमें कुछ कहा सुनी हुई। और युवक पर कई बार चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ...
Sirsa Crime: हरियाणा के सिरसा में एक स्कूली वैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र है। दोनों पिता पुत्र इतने शातिर थे कि पुलिस से बचने के लिए घटना के तुंरत बाद से दोनों ने अपनी गाड़ी भगा ली और सिरसा में रानियां रोड पर पुलिस की गाड़ी में अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी जिससे एक पुलिस कर्मी घायल भी हो गया है। ...