Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Crime: बिहार के कुख्यात अपराधी का हरियाणा में एनकाउंटर, 1 जवान भी घायल

Bihar Crime: बिहार के कुख्यात अपराधी का हरियाणा में एनकाउंटर, 1 जवान भी घायल

Bihar Crime: बिहार के 2 लाख के इनामी बदमाश सरोज राय का हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर कर हो गया। बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में सरोज राय मारा गया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है। सरोज पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में बिहार के रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद वो पुलिस की हिट लिस्ट में आ गया था।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए दो लाख का इनाम रखा था। जिसके बाद से वो अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बिहार एसटीएफ को उसकी तलाश थी। जिसको आज मानेसर में ढेर कर दिया गया। बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस की टीम बीते एक महीने से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस मुख्यालय की ओर से सरोज राय की जानकारी देने वाले को बिहार पुलिस की ओर से दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी।

30 से अधिक संगीन मामलेथे दर्ज

कुख्यात सरोज राय महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज है। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। इसी एके-56 से सरोज राय और उसके शार्गिदों को महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की गोलियो से भुनकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एके-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पुर्णिया से गिरफ्तार किया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast