Ludhiana Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद से नीले ड्रम का खौफ आज भी लोगों को डरा रहा है। साथ ही, लोगों को अपना गुनाह छिपाने के लिए भी उकसा रहा है। इसी बीच, पंजाब के लुधियाना में एक खाली प्लॉट में नीले ड्रम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ...
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के पिहोवा में बीती देर रात पिहोवा के गांव भोर सेयांदा में स्थित एक डेरे में बाइक सवार कुछ बदमाशों हवा में गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए हैं। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही में जुट गई। ...
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। यही कारण है कि बवाना इलाके में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...
पंजाब में गैंग के बीच आपसी रंजिश जारी है। इस खूनी रंजिश में कई बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं। गुरुवार देर रात पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में एक स्कॉर्पियो पर अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाईं गईं। इस घटना में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और करणवीर सिंह की मौत हो गई। इस हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा गैंग ने ली है। ...
Punjab News: पंजाब के लुधियाना के शेरपुर इलाके में एक प्लास्टिक के ड्रम में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बता दें कि शव को प्लास्टिक के बोरे में लपेटा हुआ था और व्यक्ति की टांग व गले पर रस्सी से बंधी हुई थी। वहीं इलाके में बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। तो थाना डिवीजन नंबर 6 के मुखी कुलवंत कौर ने मौके पर पहुंच देखा तो मृतक प्रवासी पाया गया जिसको पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। ...
Murder In Jind: हरियाणा के जींद के जुलाना में वार्ड नंबर 8की नेहरू कॉलोनी में 26जून 2025को सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चचेरे भाई ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं। ...
Tejeshwar Murder Case: तेलंगाना में तेजेश्वर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी ऐश्वर्या को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि ऐश्वर्या ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तेजेश्वर की हत्या की थी। हैरानी की बात यह है कि ऐश्वर्या के प्रेमी का पहले उसकी सास के साथ भी कथित तौर पर संबंध रहा था। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। ...
Bhiwani Crime: हरियाणा के भिवानी के गांव अलखपुरा में अपनी बहनों की ससुराल गए एक युवक की पीट-पीटकर व चाकू तथा रॉड से हमला करके हत्या करने का मामला सामने आया है। जो अपनी बहनों के घर झगड़े में समझौते के लिए गया था। इस दौरान बहनों के ससुराल वालों ने तीन भाईयों पर रॉड, चाकू व लात-घुसे से हमला कर दिया। ...
Haryana Crime: हरियाणा के अंबाला में इन दिनों पुलिस लगातार अपराधियों पर लगाम लगा रही है। अंबाला की CIA 1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंबाला के नग्गल इलाके से एक ट्रक से लेजा जा रहे कई क्विंटल लाखों की चूरापोस्त सहित अनिल नामक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में ट्रक ड्राइवर का कोर्ट से डिमांड लेकर पूछताछ करेगी कि यह इतनी बड़ी खेप कहां सप्लाई होनी थी और कितने समय से नशा तस्करी का काम कर रहा था। ...
बिहार में अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है। यही कारण है कि सूबे में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। इस बीच सोमवार को देर शाम एक और मामला सहरसा जिले से सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। दरअसल, पारिवारिक झगड़े से उत्पन्न विवाद में LJP (R)के प्रखंड अध्यक्ष अरूण यादव के बेटे को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार दिया। ...